प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने सर्वोत्तम अंक तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने वाले मेधावियों में अथर्व शुक्ला, ध्रुवी यादव, जीवा चौधरी, शुभावी, शिवांश पांडेय, दक्षिता त्रिपाठी, अविरूप पांडेय, दिवा जायसवाल, दिव्य परी दुबे, तक्षक भदौरिया, अदिति यादव, सौम्या त्रिपाठी, अर्णव मिश्रा, पार्थ भदौरिया, प्रतिष्ठा चौरसिया, निशा कुमारी, अर्पित यादव शामिल रहे। शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भुवनेश्वर नाथ, रौनक गिरि, सोनाक्षी पाल, विभु नैथानी, विशेष सिंह, विहास कुशवाहा, शुशांक यादव...