हाथरस, अप्रैल 6 -- सासनी। ग्राम बांधनू सासनी में आयोजित श्री महादेव जी के 79वें ऐतिहासिक मेले के दूसरे दिन भव्य कुश्ती दंगल कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं समापन डॉ. विकास शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि कुश्ती दंगल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा, शक्ति, अनुशासन और युवा ऊर्जा का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं और पारंपरिक खेलों को नई पहचान दिलाने का कार्य करते हैं। दंगल में क्षेत्र के नामी पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.