मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मीरापुर। श्री रामनवमी की पूर्व संध्या पर श्री महाकाली मंदिर में माता के जागरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भक्तों ने माता के भजनों का मन्त्रमुग्ध होकर आनन्द लिया। श्री राम नवमी की पूर्व संध्या पर कस्बें के प्राचीन श्री महाकाली मन्दिर में माँ भगवती का विशाल जागरण हुआ।समाजसेवी व्यापारी नवीन रस्तौगी सपरिवार मुख्य यजमान रहे। जागरण से पूर्व मन्दिर में विद्वान पण्डित मनोज वाजपेयी ने पूजा कराकर माता की अलख ज्योत प्रज्वलित कराई। इसके बाद भजन गायक पं. मूलचन्द शर्मा व अन्य भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सरोबार करते हुए झूमने नाचने पर मजबूर कर दिया। सुबह के समय कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।दोपहर में मंदिर परिसर में मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओ...