श्री मनोकामना हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा
गोपालगंज, अप्रैल 27 -- थावे (गोपालगंज): प्रखंड की विदेशीटोला पंचायत अंतर्गत चितुटोला गांव में सोमवार को श्री मनोकामना हनुमान मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर गांव में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल रहा। स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे और घोड़ों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की जीवंत झांकियां रहीं, जिन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अजय पां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.