मुजफ्फर नगर, मई 19 -- कस्बे के प्राचीन भुमिया मंदिर में चल रही श्री मद्भागवत कथा के पांचवें दिन विख्यात कथा वाचक श्री राघव ऋषि महाराज ने कहा कि श्री मद्भागवत कथा के सुनने से मनुष्य के साथ पीढ़ियों के कष्ट दूर हो जाते हैं और मनुष्य भवसागर को पार कर जाता है। कस्बे में नाथ सम्प्रदाय के प्राचीन भूमिया मंदिर में आयोजित श्री मद्भागवत कथा के लिए वृंदावन से पधारे प्रख्यात कथावाचक श्री राघव ऋषि महाराज ने कहा कि कलियुग के इस भाग दौड़ के दौर में आधुनिक जीवन जीने के चक्कर में मनुष्य पूजा-पाठ व भजन से दूर होता जा रहा है।जिस कारण हर मनुष्य का जीवन परेशानियों व कष्ट से घिरता जा रहा है। यह भी पढ़ें- चितरा : सहरजोरी में भक्तिरस की अविरल धारा उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जीवन का वर्णन करते हुए बताया कि मनुष्य को भजन कीर्तन अवश्य करना चाहिए।उन्होंने श्री मदभा...