फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- बल्लभगढ़। भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति के अनमोल रत्न खरतरगच्छीय जैनाचार्य 1008 श्री मणिधारी दादा गुरुदेव का 885वां जन्मोत्सव रविवार सेक्टर-16 स्थित श्रीआत्म वल्लभ जैन भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कोलकता के मोहित बोथरा ने अपनी मधुर वाणी में गुरुदेव की बड़ी पूजा पूरे विधि विधान से कराई। पूजा का आयोजन श्री आत्मानन्द जैन सभा द्वारा किया गया। इस मौके पर फरीदाबाद ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु बेहद भक्तिभाव से अपनी हाजिरी लगाने पहुंचे। इस दौरान जहां गायककार मोहित बोथरा ने बीच-बीच में गुरुदेव के भजनों से श्रद्धालाओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया, वहीं दूसरी ओर उद्योगपति एवं श्री आत्मानन्द सभा के अध्यक्ष राजकुमार जैन ओसवाल ने अपनी मधुर आवाज में गुरुदेव के चरणों में एक भजन की प्रस्तुति देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.