धनबाद, दिसम्बर 26 -- महुदा, प्रतिनिधि। श्रीश्री मंगल प्रभा जैन महाराज शिशु मंदिर, कुमारडीह में गुरुवार को बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में नींबू दौड़, सुई-धागा दौड़, म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, पगबाधा दौड़ एवं बोरा रेस का आयोजन किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के बीच नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित महावीर कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. केवी उन्नीथन, हाथुडीह पंचायत की मुखिया संगीता घोषाल, पूर्व मुखिया संपद घोषाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगीता घोषाल ने कहा कि शिक्षकों द्वारा छात्रों को शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.