गया, अप्रैल 12 -- शहर के गोदावरी स्थित श्री कपाल भैरव मंदिर में रविवार को श्री बटुक हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री भैरव महायज्ञ को लेकर बैठक हुई। इसमें होने वाले महायज्ञ को लेकर कमेटी का गठन किया गया। मंदिर के पुजारी दीपक पाठक, आचार्य कुमुद रंजन व सिया शरण दास जी के समक्ष कमेटी बनाई गई। कमेटी में सत्येंद्र कुमार वर्मा को अध्यक्ष, प्रकाश यादव को सचिव, वार्ड पार्षद विनोद यादव को मुख्य संरक्षक व डॉ.राकेश कुमार सिन्हा को संरक्षक बनाया गया। बताया कि महायज्ञ 15 जून से शुरू होकर 24 तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...