आगरा, मई 10 -- शहर में श्री ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला बड़ी होली स्थित परशुराम मंदिर से हुआ। शहर में भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रविवार की शाम शोभायात्रा का शुभारंभ विधि विधान से मोहल्ला बड़ी होली स्थित भगवान परशुराम के मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ हुआ। शहर के मोहल्ला बड़ी होली से प्रारंभ हुई शोभायात्रा निर्धारित मार्गों पर होती हुई भव्यता के साथ निकली। भगवान परशुराम का डोला शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहा था। स्थानीय लोगों ने भगवान परशुराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में दर्जनभर से अधिक झांकियां, काली अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। शहर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.