लखनऊ, मई 11 -- श्री बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय गुप्ता और वरिष्ठ महामंत्री अखिलेश यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में हिमांशु गुप्ता को चेयरमैन और रवीश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही प्रदीप कुमार, राजू शुक्ला, शिव कुमार यादव, अभिषेक जय गुप्ता और विमर्श कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने पदों की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...