उरई, मार्च 24 -- कालपी। सिद्धपीठ श्री छंगे आश्रम, हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड कालपी में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण का भव्य आयोजन 2 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। कथा व्यास श्री श्री 108 महंत दंडी स्वामी भूतनाथदत्तानन्द पर्वत महाराज (अखिल विज्ञान मठ, कानपुर) शिव महापुराण की कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम संरक्षक रामसंजीवन पुजारी महाराज ने बताया आयोजन की जिम्मेदारी मुनिश्वरानन्द ब्रह्मचारी द्वारा निभाई जा रही है। शुभारंभ 2 अप्रैल को प्रातः 8 बजे श्री गणेश पूजन, कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ के साथ होगा। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन एवं हवन तथा सायं 3 बजे से हरि इच्छा ...