हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 12वां स्थापना वार्षिकोत्सव गुरुवार को स्थानीय लोगों ने धूमधाम से मनाया। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में सुंदर कांड पाठ, कीर्तन, भगवान बालाजी, शनिदेव का महाभिषेक, 56 भोग और हवन आदि किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के कपाट खुल गए हैं। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए संकलबद्ध है। इस अवसर पर कुलदीप चौधरी, संदीप चौधरी, विकास गर्ग, मास्टर विकास, संदीप प्रधान, सोनू, बिल्लु , रवि वालिया, शुभम वालिया, हर्षवर्धन मिश्रा, विराजा मिश्रा, शशि मिश्रा, अशोक मिश्रा, पंडित...