मुरादाबाद, मार्च 9 -- श्री बालाजी सेवा समिति का चार दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव 31 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा। इसको लेकर श्री बालाजी दरबार कटघर बीच होली के मैदान में हुई बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। संस्थापक जगतगुरु जगदाचार्य साध्वी राघवेंद्री महाराज से सदस्यों को दायित्व भी सौंपे। उन्होंने बताया पहले दिन 31 मार्च को कार्यक्रम का आरंभ हरपाल नगर स्थित राजा राम धर्मशाला से कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यात्रा कटघर स्थित श्री बालाजी दरबार पहुंचेगी। जहां कलश स्थापना के बाद राम चरित मानस का अखंड पाठ आरंभ किया जाएगा। एक अप्रैल को इस पाठ को विश्राम दिया जाएगा। दो अप्रैल को नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। अंत में तीन अप्रैल को संकट मोचन यज्ञ के बाद भंडारा किया जाएगा। बैठक में उप महंत रवि राघव सहित आशीष अग्रवाल, रीता सिंह, अंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.