मुरादाबाद, मार्च 24 -- श्री बालाजी सेवा समिति का चार दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव एवं वार्षिक महोत्सव 31 मार्च से आरंभ हो रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर बाला जी दरबार कटघर में बैठक हुई। इसमें संस्थापिका एवं संयोजिका जगद्गुरु जगदाचार्य साध्वी राघवेंद्र महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ कलश यात्रा के साथ होगा। 31 मार्च को हरपाल नगर राजाराम धर्मशाला से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कटघर बालाजी दरबार पहुंचेगी। जहां कलश स्थापना के बाद रामायण का अखंड पाठ शुरू होगा। एक अप्रैल को इस पाठ को विश्राम देने के साथ ही कीर्तन होगा। दो अप्रैल को जीआईसी से शोभायात्रा निकाली जाएगी और अंतिम दिन तीन अप्रैल को लाजपत नगर स्थित राम लीला मैदान में संकटमोचन यज्ञ एवं भंडारा आयोजित होगा। उन्होंने सदस्यों को दायित्व सौंपते हुए तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस...