मुरादाबाद, जनवरी 27 -- मुरादाबाद। बालाजी धाम में हुई बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम संजीव वाल्मीकि के नेतृत्व में होगा। इसका शुभारंभ एक अप्रैल को कलश यात्रा से होगा। कलश स्थापना के बाद रामायण का अखंड पाठ किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता धाम के पीठाधीश्वर स्वामी संजय नंद गिरि महाराज ने की। अनीता अग्रवाल सहित विनोद राय, राजयोग अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, सर्वेश पटेल, विपिन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...