बिजनौर, अप्रैल 2 -- धामपुर। संकटमोचन श्री सिद्धेश्वर बालाजी धाम में श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव एवं 21 वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा व पुष्पों से सजाया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उत्सव के प्रथम दिवस श्री हनुमत यज्ञ का विधिवत आयोजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में अमित गुप्ता, रूचि गुप्ता, सचिन अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, अनुराग, नेहा, ऋषांक, शिवांश, विभोर, प्रखर, अशोक अग्रवाल, श्रीनिवास, शोभित, सुनील, मनोज, श्रुति, प्रदीप, सीमा, नीलम व आरती सहित अनेक श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया। महंत राहुल अग्रवाल के सान्निध्य में यज्ञकर्ता पंडित अर्पित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.