गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर दरबार में हर मंगलवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में जगदीश श्रीवास्तव की पुत्री सौम्या श्रीवास्तव के जन्मदिवस पर विशाल भंडारा आयोजित हुआ। इसमें गोरखपुर विकास प्राधिकरण के लगभग सभी कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी, उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू, आशुतोष कुमार सिंह, अवनीश पांडे, रितेश त्रिपाठी, दीपू तिवारी आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.