मुजफ्फर नगर, मई 4 -- पुरकाजी कस्बे के सत्य विहार कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में श्री बालाजी धाम और श्री शिव मंदिर का 12वां वार्षिक उत्सव 11 मई से 12 मई को शोभायात्रा व सुंदर झांकी के साथ मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के महामंत्री डा. संदीप वर्मा ने बताया कि यह शोभायात्रा मंदिर से होते हुए कस्बे के जीटी रोड, मैन बाजार के रास्ते से निकलेगी और मंदिर पर आकर समाप्त होगी। रात में जागरण होगा। संकट मोचन का 56 भोग व विशाल भंडारा आयोजित होगा। 12 मई को मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पंडित घनश्याम दास गुरु के सानिध्य देखरेख में संपन्न होगा। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और भारी भीड़ रहती है। धार्मिक आयोजन में डा. संदीप वर्मा, निखिल गोयल,अनूप गोयल...