पीलीभीत, अप्रैल 16 -- पीलीभीत। श्री बालाजी धाम अलीगंज में 4 एवं 5 मई को दो दिवसीय भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महंत दीपक शर्मा के सानिध्य में संचालित यह दरबार लगातार लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। चार मई को दोपहर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को प्रातः 10 बजे गौहनिया चौराहे स्थित हनुमान मंदिर से भव्य झंडी यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री बालाजी धाम अलीगंज पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पांच से सात मई तक धूमधाम से मनाया जाएगा खाटू श्याम मंदिर का पंचम वार्षिकोत्सव,
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.