मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- जानसठ कस्बे में श्री महादेव सेवा मंडल की ओर से श्री बालाजी जन्मोत्सव पर 5वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे, डोल नगाड़ों और 51 सुंदर झाकियां शामिल रही। झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का कस्बे में श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर प्रसाद भी वितरण किया।श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से बृहस्पतिवार को श्री बालाजी की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर पूर्व चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने किया। महाआरती वैभव कंसल की माता बबीता कंसल ने की। शोभायात्रा कस्बे के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी, मोहल्ला बुधबाजार, गढ़ी तिराहा, मूलावाला कुंआ, मोहल्ला हुसैनपुरा, आदर्श कॉलोनी, मंगल बाजार आदि स्थानों से निकाली गई। शोभायात्रा ...