मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज, बरबीघा की ओर से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आधुनिक बिहार के प्रमुख शिल्पकार डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की 139वीं जयंती के अवसर पर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका केसरी का प्रकाशन प्रस्तावित है। इसके लिए कॉलेज के शुभचिंतकों, लेखकों एवं रचनाकारों से मौलिक और अप्रकाशित रचनाएं आमंत्रित की गई हैं। पत्रिका का केंद्रीय विषय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े विभिन्न प्रसंग होंगे। इसका उद्देश्य बिहार के सर्वांगीण विकास में श्री बाबू के योगदान को रेखांकित करने के साथ उनकी स्मृतियों को जनमानस तक पहुंचाना और जनजागृति पैदा करना है। यह भी पढ़ें- Bihar STET 2026: बिहार STET 2026 के लिए 17 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन; जानें परीक्षा पैटर्न और पासिंग मार्क्स इसके ल...