चंदौली, अप्रैल 21 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के तेन्दुईपुर स्थित प्राचीन मां बउरहिया काली माता मंदिर की मूर्ति स्थापना को लेकर मंगलवार को काशी और चंदौली के विद्वान पंडितों की ओर से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान के साथ मूर्ति स्नान और कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में महिलाएं और ग्रामीण माता की जयकारा लगाते हुए कस्बा में भ्रमण किए।हाइवे सड़क निर्माण के दौरान तेन्दुईपुर स्थित श्री मां बउरहिया काली माता की प्राचीन मंदिर चौड़ीकरण की जद में आ गया है। जिसे लेकर काशी और चंदौली के विद्वान पंडितों की देखरेख में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया है। पहले दिन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की देखरेख में मूर्ति स्नान के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। इसके पूर्व वेदी पूजा का आयोजन किया ग...