बोकारो, जून 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित मंदिर टोला में आगामी 6 जून को श्री श्री 1008 श्री रुद्र सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्र यज्ञ का शुभारंभकार्यक्रम की तैयारियाँ इस अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में एक दिवसीय यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।धार्मिक कार्यक्रम कार्यक्रम के तहत पूजा-अर्चना, गृह पूजा, श्रीरामचरितमानस पाठ, आरती, पुष्पांजलि, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।जागरण का आयोज...