शामली, मार्च 27 -- शामली। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री नामदेव मंदिर, कपूरगढ़ में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाश चंद्र गोत्रा ग्रुप द्वारा संकीर्तन के साथ किया गया। दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें नामदेव समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में द्रोण नामदेव, अंशुल नामदेव, सृष्टि नामदेव, एंजेल गिरधरवाल, दक्ष नामदेव, आर्यन टांक, वैष्णवी नामदेव, लक्ष्य नामदेव, लव नामदेव, प्रणव टांक, अंशिका नामदेव, हिमांशी नामदेव, माही नामदेव व दिव्यांश नामदेव शामिल रहे। इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर नाम रोशन करने वाले युवाओं को मंदिर समिति के अध्यक्...