इटावा औरैया, मार्च 19 -- कस्बा के होमगंज में चतुर्थ श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय जयकारों के बीच कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। आयोजन समिति के अनुसार 24 मार्च को भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा, वहीं 28 मार्च को विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। संरक्षक सुमित चौहान व गौरव जैन के निर्देशन में आयोजन समिति के अध्यक्ष सन्नी तोमर, मंत्री आशू पोरवाल, कोषाध्यक्ष रोशन चौहान समेत अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.