लातेहार, अप्रैल 14 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के थाना चौक स्थित तेली मुहल्ला में अवस्थित श्री देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर के चौथे वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव एवं प्रभात कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा नौ कन्या पूजन कर किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में विधिवत पूजन एवं हवन का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में रवि कुमार अपनी पत्नी सहित उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारा का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम...