लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- कस्बे के दुर्गा मंदिर में श्री राधा-कृष्ण, शीतला माता और खाटू श्याम की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शुक्रवार रात श्री श्याम संकीर्तन किया गया। इसमें चुलकाना धाम के पुजारी देवेंद्र ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान से अनुष्ठान सम्पन्न कराया। वहीं से आईं भजन गायिका तमन्ना त्यागी तथा कानपुर से आए सत्यम शर्मा और केवल शर्मा ने एक से एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को रात भर भाव-विभोर किया। शनिवार सुबह से श्री श्याम भोग कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य सेवादार पवन अग्रवाल, अशोक तिवारी, अशोक चौबिया हरिशंकर शर्मा, मोनू दीक्षित, टीटू, शिवा, नितिन चौबिया आदि सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...