रांची, मई 16 -- रांची। श्री दुर्गा बाड़ी में श्रीश्री हरि सभा व दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। मातृकाश्रम की परिव्राजिका माता स्थितात्मा पुरी द्वारा 14 अप्रैल (बांग्ला नववर्ष) से 15 मई तक प्रतिदिन दो घंटे प्रवचन दिया गया। विगत 20 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के समापन पर विशेष पूजा हुई और माता जी को अंगवस्त्र भेंट किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सचिव गोपाल भट्टाचार्य, संदीप चौधरी, देवनाथ गांगुली, प्रदीप राय बाबू, दीपेन्द्र नारायण घोष, रविन्द्र बनर्जी, कांति पद चटर्जी, रोबिन दास, बलभद्र मिश्र, नारायण प्रमाणिक सहित पूरी समिति का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...