चतरा, फरवरी 25 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। नगवां गांव में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्री दुर्गा देवी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के सातवें दिन प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया गया। नगर भ्रमण में जीप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रतिमा का नगर भ्रमण यज्ञ मंडप परिसर से शुरू हुआ जो भद्रकाली मंदिर , धनखेरी, इटखोरी, परसौनी, नगवां गांव, माधोपुर समेत अन्य गांवों का भ्रमण किया। इस क्रम में जय बजरंगबली जय माँ दुर्गे सहित अन्य भक्ति नारे से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो रहा था। प्रतिमा का नगर भ्रमण गाजे बाजे के साथ कराया गया। भ्रमण के बाद यज्ञाचार्य श्री नन्दगोपालाचार्य जी महाराज के द्वारा मंदिर में माँ दुर्गा व हनुमानजी की प्रतिमा को स्थापित किया गया । मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद गांव के सभी लोगो ने पूजा-पाठ कर म...