रुडकी, जून 25 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। श्री दिगम्बर जैन समाज रुड़की की नई कार्यकारिणी के चुनाव में अनिल कुमार जैन और उनकी टीम ने जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जैन ने नतीजों की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए कड़े मुकाबले में अनिल कुमार जैन ने साधुराम जैन को पराजित कर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि अरिंजय कुमार जैन मंत्री, सुनील कुमार जैन उपमंत्री, अनुज कुमार जैन ट्रंक वाले कोषाध्यक्ष तथा अंकुर जैन लेखाधिकारी चुने गए। यह भी पढ़ें- रांची सेनेटरीवेयर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजीव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...