कोडरमा, अप्रैल 23 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में जैन मंदिर में आज प्रात: 1008 श्री शांतिनाथ भगवान का महमस्तिकाभिषेक और विशेष गुरु मुख से शांतिधारा कराया गया। इसके बाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसमें सर्व प्रथम सौधर्म इंद्र प्रदीप -मीरा जैन छाबड़ा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मुनि श्री108 भाव सागर जी मुनीराज को कमंडल अर्पण करने का सौभाग्य प्रदीप -मीरा जैन छाबड़ा,संजय-बबिता जैन गंगवाल के परिवार को प्राप्त हुआ। इसके बाद समाधिस्थ जैन संत परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी मुनीराज और उनके शिष्य समाधिस्थ जैन संत परमपूज्य प्रातः स्मरणीय आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के चरण चिन्ह्न का प्राण प्रतिष्ठा नगर में प्रथम बार मुनि दय के द्वारा 84 मंत्रों के साथ पूजा पाठ आदि जाप के साथ किया ग...