मेरठ, दिसम्बर 7 -- दौराला,संवाददाता। नगरपंचायत दौराला की धर्मवीर कालोनी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार सुबह आचार्य 108 अरुण सागर महाराज के सानिध्य में भगवान नेमिनाथ का अभिषेक हुआ। शुभम जैन, नितिन जैन, अमन जैन, ऋषभ, व्योम, आकाश, पीयूष आदि ने अभिषेक किया। शांतिधारा की बोली पीयूष जैन, नितिन जैन, आकाश जैन, व्योम जैन को प्राप्त हुई जिसके बाद यज्ञ मंडल विधान हुआ। जैन मुनि के सानिध्य में शाम को आचार्य भक्ति महाआरती की गई। भजन सम्राट मयूर जैन टीम के साथ पहुंचे और भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम, आईपीएस अंतरिक्ष जैन ने शुभारंभ किया और आचार्य अरुण सागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। दीप प्रज्ज्वलन सचिन जैन, निकिता जैन ने किया। शुभम जैन ने बताया कि आज सुबह भगवान नेमिनाथ की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.