देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। श्री दरबार साहिब से मंगलवार सुबह नगर परिक्रमा की शुरुआत हुई। प्रात 7:30 बजे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ परिक्रमा प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब से निकलकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड, तिलक रोड, घंटाघर, पल्टन बाजार और रीठामंडी सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान बिंदाल स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, भंडारीबाग स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तथा समाधिस्थल लक्खीबाग में संगत के लिए लगभग आधे-आधे घंटे का विश्राम रखा गया है। परिक्रमा के लगभग दोपहर 12 बजे श्री दरबार साहिब वापस पहुंचने की संभावना है। समापन पर पैदल संगत तथा पंजाब से आए श्री महंतों और मसंदों को पगड़ी और प्रसाद देकर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...