देहरादून, मार्च 9 -- श्री झंडे जी के आरोहण के बाद सोमवार को भी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में संगतों की भारी चहल-पहल रही। देश-विदेश से आई संगतों के साथ सोमवार को भारी संख्या में दूनवासियों ने भी श्री झंडे जी पर शीश नवाया। संगतों ने श्री झंडा साहिब एवं श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगी। अल सुबह से ही दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के दर्शनों के लिए संगतें कतारों में खड़ी रहीं। श्री महाराज ने संगतों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया। सोमवार को श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में गुरु महिमा तथा गुरु भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गुरु की शरण में आकर ही मनुष्य को सच्चे मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है। गुरु की वाणी अमृत के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.