सहारनपुर, अप्रैल 2 -- देवबंद। चैत्र नवरात्र की चतुर्दशी तिथि पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर भक्तों के जयकारों से दिनभर गूंजायमान रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी सहित प्रसाद माता को अर्पण कर परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान कई भक्तों ने तो मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर प्रांगण में भंडारों का आयोजन भी किया। बुधवार से मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पर 20 दिवसीय वार्षिक मेला आरंभ हुआ। मेले में पहले दिन मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आलम यह था कि मंदिर के कपाट बुधवार अल-सुबह 4 बजे खुले। लेकिन श्रद्धालुओं की कतार मंगलवार देर रात से ही माता के भवन पर लगने लगना प्रारंभ हो गई थी। मेला परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया। माता के भवन से करीब एक किमी मुख्य ...