फरीदाबाद, दिसम्बर 22 -- बल्लभगढ़। शहर की भीमसेन कॉलोनी में श्री ठारूराम आर्य कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस बेहद श्रद्धा के साथ मनाया। विद्यालय में विद्यालय हिंदी लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन, त्याग, राष्ट्रभक्ति तथा समाज सुधार के विचारों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनोज मित्तल (उप जिला शिक्षा अधिकारी), दीपक यादव पार्षद, विद्यालय की प्राचार्या किरन चुघ, प्रबंधक दयानंद आर्य उद्योगपति , विद्यालय के प्रधान देशबंधु आर्य , प्रबंधक समिति के अन्य सदस्य, निर्णायक मंडल के सदस्य सुशील शास्त्री , डॉ. हरिओम शास्त्री , डॉ. देवकीनंदन शास्त्री ...