गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 'आरोहण' में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का विषय दिव्य नृत्यम- डॉस ऑफ डिवाइन था। इसमें श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शिव पार्वती के विवाह को अपनी नृत्य प्रस्तुति द्वारा बहुत आकर्षक रूप से दर्शाया। प्रतिभागी छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में एनसीआर के 23 स्कूलों ने प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश गोयल, प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने सभी छात्राओं और संगीत विभाग की शिक्षिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।...