रांची, फरवरी 28 -- रांची। श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ का होली मिलन समारोह रविवार को डोरंडा स्थित श्री कन्या पाठशाला में मनाया जाएगा। बच्चों और महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। संघ के अध्यक्ष सुभाष बोथरा और सचिव विमल दस्सानी ने समाज के सभी लोगों से इस उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...