श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में हुआ पूर्व छात्रा मिलन समारोह
शामली, जुलाई 25 -- शामली। शहर के श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पूर्व छात्रा मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्राओं ने पहुंचकर वर्तमान छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें सफलता के लिए प्रेरित किया। समारोह में पूर्व छात्रा निशा जैन, डॉ. नीलम पवार और डॉ. पूजा बजाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीलम पवार ने कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत जरूरी है। यदि व्यक्ति पूरे मन से प्रयास करता है तो सफलता अवश्य मिलती है। निशा जैन ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.