लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। सआदतगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्री जी को पालकी में बिठाकर बावली बाजार से समराही रोड, बड़े चौराहे से मातादीन रोड होते हुए वापस मंदिर में लाया गया। यात्रा में श्री जी की आरती कर फल आदि वितरित किया गया। उसके बाद श्री जी का अभिषेक किया गया। इस मौके पर जागेश जैन, मनोज, प्रमोद, परमेश, वैभव, अमित, रूपम जैन, मीना, कमला, मंजू बाकलीवाल, पूनम, निधि, शिल्पी, प्रकाश चंद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...