भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक और मानव सेवा के उद्देश्य से रविवार को चुनिहारी टोला चौक के पास श्री जीण भवानी सेवा समिति की ओर से सेवा काउंटर का आयोजन किया गया। गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों के बीच नींबू का शरबत और पेयजल वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष पवन कुमार डोकानियां ने बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। मौके पर संयोजक लड्डू गोपाल डोकानियां, अरुण कुमार वर्मा, अमरेन्द्र कुमार वर्मा, विजय शर्मा, अभिषेक डोकानियां, मनोज शर्मा, रतन शर्मा, सज्जन भाटोलिया, आशु बागोरिया आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर बांटा शर्बत यह भी पढ़ें- अधिक मास की पूर्णिमा पर बच्चों ने राहगीरों को पिलाया शर्बत यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहग...