लखनऊ, मार्च 18 -- सरोजनीनगर स्थित प्राचीन श्री महादेव जलसाई नाथ जी मंदिर का कायाकल्प होगा। करीब 89.82 लाख रुपये की परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। इसमें से 60 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जलसाई नाथ मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसके तहत यात्री हॉल का निर्माण, शीट रूफिंग युक्त यात्री शेड, बैठने के प्लेटफॉर्म, स्टील रेलिंग, इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी बेंच स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ पेयजल सुविधा और बागवानी कार्य के जरिए परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।बीते वर्ष लखनऊ आये 1.71 करोड़ पर्यटक, 38 हजार विदेशीपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि समृद्ध विरासतों, पारंपरिक व्यंजनों और प्राचीन मंदिरों की श्रृंखला से सज...