गया, जून 10 -- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरोग जीवन की कामना को लेकर बुधवार को बोधगया के श्री जगन्नाथ परिसर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं ने भाग लिया। हवन-पूजन के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में राष्ट्र की सुख-समृद्धि, निरंतर विकास और प्रधानमंत्री मोदी के सफल व प्रभावी नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की गयी। यह भी पढ़ें- मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सूर्यकुंड मंदिर में हुआ हवनकार्यक्रम में भागीदारी भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी सहित अन्य उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा पिछले वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, सुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए देश ...