रांची, मार्च 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नवरात्र पर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शनिवार को विसर्जन होगा। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पूर्व पूजा पंडाल में महिलाओं के बीच सिंदूर खेला होगा। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुताहा तालाब की ओर से दिन के एक बजे से विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में श्री महावीर मंडल समेत विभिन्न अखाड़ों के पदधारी और सदस्य शामिल होंगे। इससे पूर्व महादशमी पर नित्य पूजन, आरती होगी फिर भंडार शोभायात्रा भुताहा तालाब में मंदिर परिसर से आरंभ होकर महावीर चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, थड़पखना, लालपुर, डंगराटोली चौक, पुरूलिया रोड, मेन रोड, चर्च रोड से होकर बड़ा तालाब पहुंचेगी। रास्ते में विभिन्न संगठन की ओर से स्वागत...