श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना की प्रथम लाभार्थी का विवाह सम्पन्न
रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- काशीपुर। श्री कायस्थ सभा द्वारा संचालित श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना के तहत प्रथम लाभार्थी कन्या का विवाह गुरुवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। संस्था संरक्षक अशोक कुमार सक्सेना के नेतृत्व में जांच समिति द्वारा परिवार की विस्तृत जांच के बाद आवेदन स्वीकृत किया गया। विवाह समारोह सभा भवन में आयोजित किया गया। संस्था की ओर से कन्या को Rs.5100 की धनराशि का चेक तथा वॉशिंग मशीन, कूलर, सोफा, डिनर सेट, गैस चूल्हा, मिक्सर ग्राइंडर, कुकर समेत विभिन्न घरेलू उपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं, ताकि नवदंपत्ति का नए जीवन की शुरुआत सुगम हो सके। इस पुनीत कार्य में ए.के. माथुर, संजय सक्सेना, गीता सक्सेना, वीरेंद्र प्रकाश सक्सेना, अश्वनी भटनागर, बबीता सक्सेना सहित कई समाजसेवियों ने योगदान दिया। यह भी पढ़ें- अशोकधाम मंदिर में 20 को 50 जोड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.