लखनऊ, दिसम्बर 17 -- इटौंजा ,संवाददाता। इटौंजा के सोनिकपुर गांव में चल रहे श्री चंडी महायज्ञ व विराट संत सम्मेलन में अंतिम दिवस बुधवार को पांच जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। उपस्थित साधु संतों ने वर -वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजक संजय सिंह व अंजली सिंह ने बताया कि नौ दिसम्बर से यहां चंडी महायज्ञ व संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा था। विराम दिवस पर पांच कन्याओं का विवाह विधि विधान से कराया गया। इस अवसर पर सभी जोड़ों को 1008 स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। इसके बाद विशाल भंडारे में सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह, बलबीर सिंह, कपिल सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, अमित सिंह, विक्की समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...