पटना, मई 3 -- राजधानी के मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में चल रहे 21 दिवसीय श्री कृष्ण चंदन शृंगार, फूल बंगला एवं झांकी महोत्सव के 14वें दिन रविवार को भगवान श्री कृष्ण को रघुनाथ वेश में सजाया गया। राम दरबार की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम स्वरूप में सजे भगवान श्रीकृष्ण के साथ सीता वेश में श्रीराधा विराजमान थीं। झांकी में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान जी की दिव्य उपस्थिति रही। मंदिर परिसर को अयोध्या के दशरथ भवन की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान का शृंगार चंदन लेपन, फूलों के मुकुट, राजसी आभूषण एवं विशेष वस्त्रों से किया गया। शाम 7 बजे पट खुलते ही 'हरि बोल, हरि बोल' के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। आरती में शामिल युवाओं ने आरती के बाद नृत्य-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति का आनंद लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.