पटना, मई 4 -- राजधानी के मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में चल रहे 21 दिवसीय श्री कृष्ण चंदन शृंगार, फूल बंगला एवं झांकी महोत्सव के 15वें दिन भगवान श्रीकृष्ण के सन्यास वेश के दर्शन हुए। प्रभु कृष्ण के विग्रह को श्री चैतन्य महाप्रभु के स्वरूप में सजाया गया था। शाम 7 बजे पट खुलते ही 'हरि बोल, हरि बोल' के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के महंत भक्ति रसमय रस सार महाराज ने श्री कृष्ण के सन्यासी रूप की लीला का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि एक बार राधारानी ने कृष्ण के लिए एक कुंज तैयार किया और उनकी प्रतीक्षा कर रही थीं। लेकिन कृष्ण चंद्रावली के कुंज में चले गए। जब राधारानी को यह ज्ञात हुआ, तो उन्होंने सखियों को कृष्ण को अपने कुंज में प्रवेश न देने का निर्देश दिया। इसके बाद श्री कृष्ण साधु वेश धारण कर राधारानी के कुंज पहुंचे। ललिता ...