पटना, अप्रैल 21 -- राजधानी के मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में चंदन शृंगार व फूल बंगला महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म वेश धारण किया। श्रद्धालुओं के लिए भगवान का यह वेश धारण करना आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे मंदिर को जन्म वेश की थीम पर भव्य रूप से सजाया गया। इससे वृंदावन के देवालयों जैसी अनुभूति हुई। शाम 7 बजे झांकी दर्शन के लिए पट खुलते ही सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। आरती में भाग लेने के बाद भक्तों ने 'हरि बोल, हरि बोल' के उद्घोष के साथ भक्ति में सराबोर होकर गौड़ीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मठ के अध्यक्ष भक्ति रसमय रस सार महाराज ने बताया कि अक्षय तृतीया से शुरू हुए 21 दिवसीय महोत्सव के तहत प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर फूल बंगला सजाया जा रहा है। आने वाले दिनों में ड्राई फ्रूट्स, बिस्कुट एवं विभिन्न सब्जियों से भी आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.