गया, अप्रैल 18 -- डुमरिया प्रखंड की महुडी पंचायत अंतर्गत टेकरा कला गांव में श्री गौरी शंकर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कुसड़ी, मदारपुर, मंझौली और डुमरिया होते हुए राजकेल स्थान के समीप सोहर नदी तट पहुंची, जहां आचार्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरने के बाद शोभायात्रा के रूप में पुनः मंदिर परिसर लौटकर कार्यक्रम का समापन किया। कलश यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शिव-शक्ति की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- धार्मिक झांकियों के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा मंदिर समिति के संजय राय, बिंदेश्वरी राय, श्रवण यादव व टिंकल राय न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.